सिक्योरिटी सिस्टम में DVR और NVR में अंतर क्या होता है? (Difference Between DVR and NVR Security System)

दोस्तों इस पोस्ट में आप जानने वाले है कि DVR और NVR में अंतर क्या होता है? DVR और NVR में कौन बेहतर होता है? (Difference Between DVR and NVR Security System) आज के Time में वैसे ही कोई इंसान होगा जो अपने घर और अपने ऑफिस की Security के लिए जागरूक ना हो.

फिर चाहे वह उसके घर की Security की बात हो या फिर ऑफिस की Security की बात हो इसीलिए ज्यादातर इंसान Confuse रहते हैं, कि कौन सा Security Camera अपने घर या अपने ऑफिस में लगाना चाहिए ज्यादातर लोग CCTV का नाम जानते हैं।

लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं पता होता है कि अपने घर या अपने व्यवसाय मैं कौन सा system install कराना चाहिए, क्योंकि मार्केट में कई प्रकार के DVR और NVR उपलब्ध हैं इसीलिए ज्यादातर लोग यह डिसाइड (Decide) नहीं कर पाते हैं, कि उन्हें कौन सा system install करवाना चाहिए, DVR System या फिर NVR system कहां पर Use करना चाहिए.

DVR और NVR में अंतर क्या होता है? (Difference Between DVR and NVR )

DVR

DVR का पूरा नाम डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (Digital Video Recorder) होता है, और इसका उपयोग ज्यादातर Analog Camera में किया जाता है।

  1. यह Analog Coaxial Cable (3+1) आधारित कैमरा को सपोर्ट करता है।
  2. यह BNC और DC को आधारित कैमरा को सपोर्ट करता है।
  3. यह सिर्फ Analog Camera को आधारित कैमरा को सपोर्ट करता है।
  4. इसको चलाने के लिए Power Supply (SMPS) का Use किया जाता है।
  5. यह वीडियो डाटा को DVR द्वारा Process तथा Encode किया जाता है।
  6. यह सामान्य तौर पर 2.4 या 6 (MP) Resolution तक के कैमरा को सपोर्ट करता है।
  7. DVR को Remotely अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर देखा जा सकता है।
  8. इसकी Recording Quality NVR की तुलना में कम होती है।
  9. इसमें हर एक कैमरा से निकली केबल सीधे DVR और SMPS और DVR में लगाई जाती है।
  10. इसकी Installation NVR सेटअप की तुलना में काफ़ी जटिल होती है।
  11. इसका Installation NVR की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है।
  12. इसमें Analog CCTV Camera लगते है।

NVR

NVR का पूरा नाम नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (Network Video Recorder) होता है, और इसका उपयोग ज्यादातर IP (Internet Protocol) में किया जाता है।

Difference Between DVR and NVR Security System
Difference Between DVR and NVR Security System
  1. इसके Installation के लिए Lan Cable (CAT6) का उपयोग किया जाता है।
  2. इसमें वीडियो डाटा को IP कैमरा द्वारा ही Process तथा Encode कर दिया जाता है।
  3. यह 12 (MP) तक के FHD और 4K smart camera को सपोर्ट करता है।
  4. NVR को भी Remotely अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर देखा जा सकता है।
  5. इसकी Recording Quality उच्च स्तर की होती है।
  6. इसकी Installation काफी आसान होती है।
  7. इसमें कैमरा को कनेक्ट करने के लिए RJ45 Connector का उपयोग किया जाता है।
  8. इसके कैमरा को पावर POE Switch द्वारा दिया जाता है।
  9. इसमें कैमरा से निकली केबल NVR से नहीं बल्कि POE Switch से जुड़ती है।
  10. DVR की तुलना में इसका Installation महंगा पड़ता है।
  11. इसमें IP Camera को वायरलेस द्वारा भी सेटअप किया जा सकता है।
DVR और NVR में फर्क क्या होता है? (Difference Between DVR and NVR)

अगर DVR और NVR में फर्क ये होता है कि DVR में Analog Camera का उपयोग किया जाता है और NVR में IP (Internet Protocol) Camera उपयोग किया जाता है। और कुछ फर्क इस प्रकार होते है:-

DVRNVR
ये Analogऔर HD कैमरा को सपोर्ट करता है.NVR में IP (Internet Protocol) Camera को सपोर्ट करता है.
ये IP (Internet Protocol) Camera को सपोर्ट नहीं करता है.इसमें analog और HD कैमरा को सपोर्ट नहीं करते है
DVR मार्केट में 4, 8, 16, 32, 64, channel का मिलता है.NVR मार्केट में 4, 8, 16, 32, 64, channel का मिलता है.
इसमें कैमरा को कनेक्ट करने की लिए Coaxial Cable (3+1) का उपयोग किया जाता है.इसमें इंटरनेट केबल का उपयोग किया जाता है. जैसे cat 6 cable, cat 5 cable
DVR केवल वायर कैमरा को ही सपोर्ट करता है.NVR वायर और wireless कैमरा को सपोर्ट करता है.
DVR में DC और BNC का use किया जाता है.NVR में RJ45 Connector का उपयोग किया जाता है.
DVR में 4, 5, 10, 20, AMP Power Supply का Use किया जाता है.NVR में पावर के लिए POE switch किया है.
Difference Between DVR and NVR Security System

DVR का installation कैसे करें हिंदी में (How to install DVR in Hindi)

DVR को Install करने के लिए सभी components होने चाहिए जो निम्न है:-

  1. DVR (Digital Video Recorder)
  2. Hard Disk
  3. BNC and DC
  4. Coaxial Cable (3+1)
  5. Power Supply (SMPS)
  6. Analog CCTV Camera
  • DVR का Installation करने के लिए एक उचित स्थान चुनें जहां से आसानी से सभी CCTV Camera देखा जा सके।
  • DVR की power supply को सिर्फ वहाँ से connect करे जहाँ power supply 24/7 आ रहा हो।
  • Camera को DVR से Connect करें और सुरक्षा सेटिंग को Configure करें।
  • सुनिश्चित करें कि सभी सेटिंग सही से हुई है और सभी कैमरे सही ढंग से काम कर रहे हैं।
  • Installation को समाप्त करने के बाद, कुछ समय देकर सुनिश्चित करें कि Recording सही ढंग से हो रहा है।

NVR का installation कैसे करे हिंदी में (How to Install NVR in Hindi)

NVR (Network Video Recorder) का Establish करने के लिए सबसे पहले आपको एक supported NVR को खरीदना होगा NVR Install करने के लिए सभी components होने चाहिए जो निम्न है:-

  1. NVR (Network Video Recorder)
  2. IP Camera (Internet Protocol Camera)
  3. Cat 6 Cable
  4. RJ45 Connector
  5. POE Switch
  6. Hard Disk

डीवीआर क्या है और यह क्या करता है? (What is DVR and what does it do?)

DVR यानी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (Digital Video Recorder) यह एक Electronic device होता है, ये सॉफ्टवेयर बेस Device होता है, जो एक digital format में live view वीडियो रिकॉर्ड करता है, और रिकॉर्ड किये हुए वीडियो फुटेज को हार्ड डिस्क में सेव करता है।

DVR देखने में सेटअप बॉक्स के आकार का डिवाइस होता है, इसके अंदर हार्ड डिस्क लगाई जाती है हार्ड डिस्क में रिकॉर्ड की हुई वीडियो फुटेज को बाद में भी देख सकते है, और साथ ही Hard Disk लगाने के लिए Sata Cable और Power Cable भी लगाई जाती है।

अगर ये दोनों केवल नहीं लगाई गई है तो फिर वीडियो रिकॉर्ड नहीं हो सकती है और न ही तो रिकॉर्ड की हुई वीडियो फुटेज मिल सकती है इसलिए Sata Cable और Power Cable लगाना बहुत जरूरी होता है, DVR के पीछे की तरफ BNC पोर्ट उपलब्ध होते हैं, जिनसे Cctv Camera को connect किया जाता है।

साथ ही DVR के पीछे की तरफ HDMI, VGA और Audio in, Audio out, USB Port, Network Port, Power Port उपलब्ध होते हैं, HDMI और VGA केबल रिपोर्ट की मदद से आप कैमरे का Live View देख सकते है।

ठीक इसी प्रकार BNC पोर्ट पर कैमरे कनेक्ट किए जाते हैं Audio in में Mic लगाया जाता है जो की किसी भी आवाज को रिकॉर्ड कर सकता है, Audio out में Speaker लगाया जाता है अगर आपका DVR ऑनलाइन है, साथ ही अगर speaker लगा हुआ है, वो भी Audio out पर अगर आपके ऑफिस में या घर में कोई unauthorized activity हो रही है, तो उस समय पर आप two way communication करके बात भी कर सकते हैं।

USB पोर्ट में आप Mouse लगा सकते हैं जिससे आप DVR ऑपरेट कर सकते हैं USB पोर्ट में आप Pen Drive भी लगा सकते हैं, जिससे कि आप आसानी से किसी भी डेट का डाटा निकाल सकते हैं, Network Port में आप इंटरनेट देकर DVR को ऑनलाइन कर सकते है, हालांकि DVR को Wi-Fi से भी ऑनलाइन किया जा सकता है।

इसके पीछे के साइड पावर के लिए DC 12 Volts पावर पॉइंट होता है जिसमे पावर दिया जाता है अगर पावर नहीं दिया जाये तो फिर ये काम ही नहीं करेगा 3+1 Coaxial केबल का उपयोग किया जाता है, यानी कैमरा को Dvr से Coaxial केबल ही सपोर्ट करती है।

Dvr में मुख्य रूप से Support किए जाने वाले Camera’s की बात की जाए तो यह Analog, AHD, HD-Tvi इत्यादि फॉर्मेट के कैमरा को सपोर्ट करता है। ये भी एक Difference Between DVR and NVR Security System होता है।

NVR क्या होता है और कैसे काम करता है?(What is NVR and how it works)

NVR यानी नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (Network Video Recorder) यह एक Electronic device होता है, ये डिवाइस मुख्य रूप से IP CCTV कैमरा और नेटवर्क कैमरा के लिए बनाया जाता है, IP CCTV कैमरा द्वारा रिकॉर्ड फुटेज को इनकोड करके नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर के अंदर लगे हुए Hard Disk में सेव करता है यह सॉफ्टवेयर बेस Device होता है।

NVR देखने में DVR के आकार का डिवाइस होता है, इसके अंदर हार्ड डिस्क लगाई जाती है हार्ड डिस्क में रिकॉर्ड की हुई वीडियो फुटेज को बाद में भी देख सकते है, और साथ ही Hard Disk लगाने के लिए Sata Cable और Power Cable भी लगाई जाती है।

NVR के फरंट में एक USB पोर्ट और कई LED लाइट लगी हुई दिखाई देगी और इस पीछे की तरफ HDMI, VGA और Audio in, Audio out, USB Port, Network Port, Power Port उपलब्ध होते हैं, HDMI और VGA केबल रिपोर्ट की मदद से आप कैमरे का Live View देख सकते है।

Audio in में Mic लगाया जाता है जो की किसी भी आवाज को रिकॉर्ड कर सकता है, Audio out में Speaker लगाया जा सकता है USB पोर्ट में आप Mouse लगा सकते हैं जिससे आप NVR ऑपरेट कर सकते हैं और फरंट में एक USB पोर्ट आप Pen Drive भी लगा सकते हैं।

जिससे कि आप आसानी से किसी भी डेट का डाटा निकाल सकते हैं, Network Port की मदद से POE को कनेक्ट कर सकते हैं इसके पीछे के साइड पावर के लिए DC 12 Volts पावर पॉइंट होता है जिसमे पावर दिया जाता है।

NVR में cat 6 cable, cat 5 cable केबल का उपयोग किया जाता है, यानी इसमें सिर्फ IP Camera ही सपोर्ट करता है साथ ही POE switch के बिना NVR में कैमरा नहीं चलाया जा सकता है यह Analog कैमरा को support नहीं करता है बल्कि IP Cameras या Network Cameras को सपोर्ट करता है।

Nvr में 8 Mp से 12 Mp, 4k Resolution वाले IP कैमरा को ही सपोर्ट करता है, जिनमे सभी सामान्य फीचर्स के साथ-साथ आधुनिक Facial Recognition जैसे Smart Function’s भी शामिल होते हैं, ये Advance Camera सेटअप है।

इसके पीछे के साइड पावर के लिए DC 12 Volts पावर पॉइंट होता है जिसमे पावर दिया जाता है cat 6 cable, cat 5 cable केबल का उपयोग किया जाता है, इसमें Coaxial 3+1 केबल का उपयोग नहीं किया जाता है, यानी की NVR में Coaxial केबल सपोर्ट नहीं करती है।

Read More……..

IP Camera और Analog Camera में अंतर

DVR कितने प्रकार के होते हैं?

अंतिम शब्द

दोस्तों मुझे उम्मीद है की आप को इस आर्टिकल आप के सवालो का जवाब मिल गया होगा और आप ने सिक्योरिटी सिस्टम में DVR और NVR में अंतर क्या होता है? (Difference Between DVR and NVR Security System) के बारे में सही तरीके से जान लिया होगा।

आईपी कैमरा फुल फॉर्म क्या है?

IP Camera का फुल फॉर्म (Internet Protocol Camera) होता है।

DVR का काम क्या है?

DVR का काम लाइव वीडियो को show करना और प्लेबैक को रेकॉर्ड करना काम होता है।

डीवीआर का फुल फॉर्म क्या है?

डीवीआर का फुल फॉर्म डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर होता है।

NVR का फुल फॉर्म क्या है?

NVR का फुल फॉर्म Network video recorder होता है।

सीसीटीवी कैमरे कब बने थे?

CCTV का आविष्कार सबसे पहले जून 1927 में रूसी inventor “लियोन थेरेमिन” ने किया था.

15 thoughts on “सिक्योरिटी सिस्टम में DVR और NVR में अंतर क्या होता है? (Difference Between DVR and NVR Security System)”

Leave a Comment