आज कल सोशल मीडिया का दौर है लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिर यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाटअप ये सभी आप कैसे चला पाते है ये सभी एक सर्वर पर register होते है इनके सर्वर काफी पावर फुल होते है।
सर्वर को ही वेब सर्वर भी कहा जाता है ये एक वेब सर्वर होता है ये कंप्यूटर बेस होता है जो वेबसाइट और सॉफ्टवेर को Run करता है। जो एक प्रकार का कंप्यूटर प्रोग्राम है ये कई वेब पेजेज में होता है जैसे ही आप किसी वेबसाइट पर जाते है या फिर आप उसके बारे में सर्च करते है।
तो सबसे पहले सर्वर को request जाती है उसके बाद आपके सामने पेज open होता है वेब सर्वर में बहुत ही अधिक मात्रा में हार्ड डिस्क लगी होती है इनमे डाटा स्टोर होता रहता है।
आज के इस आर्टिकल में आप जानने कि server kya hota hai ye kaam kaise karta hai, सर्वर क्या काम करता है?, सर्वर का मतलब क्या होता है?, सर्वर प्रॉब्लम क्या होती है? सर्वर कितने प्रकार के होते हैं?, सर्वर डाउन क्यों हो जाता है? पूरी जानकारी मिलेगी सर्वर के बारे में आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़े
सर्वर होता क्या है? (Server kya hota hai?)
सर्वर एक computer होता है जो Internet या एक नेटवर्क के जरिए अन्य कंप्यूटरों या devices को एक साथ जोड़ता है। इसे नेटवर्क की उपस्थिति के लिए उपयोग किया जाता है ताकि अन्य कंप्यूटर सिस्टम या Device संचार कर सकें और डेटा एक साथ साझा कर सकें।

सरवर एक ऐसा computer होता है जो यूजर के अनुरोध को Communications करता है और उनके द्वारा अनुरोध डाटा को operated करता है। इसके लिए एक server software या सर्विस चलाना पड़ता है, जो अन्य computer systems या devices से अनुरोध प्राप्त करता है और उन्हें उनकी मांग के अनुसार डेटा प्रदान करता है।
सर्वर एक hardware device या फिर computer program होता है जिसे कंप्यूटर में लोड किया जाता है ताकि खोजकर्ता को information मिल सके सर्वर का फाफी इस्तेमाल किया जाता है जैसे: जैसे वेबसाइट होस्टिंग, ईमेल सेवाएं, गेम सर्वर, डेटाबेस सर्वर आदि।
सर्वर काम कैसे करता है? (server kaam kaise karta hai?)
सर्वर एक computer होता है जो अन्य computers या डिवाइसों से connected होता है और उन्हें services देता है। सर्वर का मुख्य purpose requests का Operation करना होता है जो उसे users से मिलते हैं।
सर्वर दूरस्थ कंप्यूटर सिस्टमों (remote computer systems) को जोड़ने के लिए नेटवर्क कनेक्शन उपलब्ध कराता है जिससे वे अनुरोध संचालित कर सकते हैं और सर्वर उन अनुरोधों को processed कर सकता है। यह संचालन बहुत समय तक जारी रह सकता है जब तक सर्वर प्रतिक्रिया नहीं देता है।
उदाहरण एक: के लिए कोई यूजर अपने browser में एक वेबसाइट या अन्य keyword सर्च करता है तो वह अपने कंप्यूटर से सर्वर के द्वारा दी जाने वाली रिजल्ट के जरिए सर्वर से जोड़ता है सर्वर यूजर के अनुरोध को Analysis करता है और उसके बाद यूजर के अनुसार रिजल्ट देता है।
उदाहरण दो: youtube का तो हम सभी उपयोग करते है लेकिन youtube पर वीडियो देखना हो तो आपने search box में बोलकर या नाम लिखकर सर्च करते हैं तू सबसे पहले ये request इंटरनेट के माध्यम से yotube के सर्वर पर जाती है जहां पर यह डाटा स्टोर होता है।
उसके बाद सर्वर में स्टोर किए हुए डाटा में आपके request का कीवर्ड ढूंढता है उसके बाद आपके सामने वीडियो के रूप में आपके डिवाइस में भेजता है जिसकी वजह से आप वीडियो को देख पाते हैं।
इंटरनेट पर हम जो भी काम करते हैं जैसे: कि वीडियो डाउनलोड करना, फेसबुक चलाना, इंस्टाग्राम चलाना, व्हाट्सएप चलाना, ट्यूटर चलाना, आदि बहुत सी ऐसी वेबसाइट होती हैं जिनका उपयोग हम रोज करते हैं और यह सभी वेबसाइट सर्वर पर ही होस्ट होती हैं।
सर्वर डाउन क्यों होता है? (server down kyu hote hai?)
सर्वर डाउन कई कारणों से हो सकता है, जो निम्नलिखित हैं:
- हार्डवेयर फेल: सर्वर हार्डवेयर की कमजोरी, जैसे कि हार्ड डिस्क, रैम, पावर सप्लाई, specific card आदि के कारण डाउन हो सकता है।
- सॉफ्टवेयर समस्या: सर्वर सॉफ्टवेयर में कोई विफलता होने से भी डाउन हो सकता है। इसमें सर्वर के ऑपरेटिंग सिस्टम, वेब सर्वर, डेटाबेस सिस्टम, ऐप्लिकेशन सॉफ्टवेयर आदि शामिल होते हैं।
- नेटवर्क समस्या: नेटवर्क समस्या के कारण भी सर्वर डाउन हो सकता है। इसमें नेटवर्क बैंडविड्थ की कमी, सेवर अनुपलब्धता, नेटवर्क कनेक्टिविटी समस्या, सर्वर की फायरवॉल ने ट्रैफिक को ब्लॉक कर दिया आदि शामिल होते हैं।
- सुरक्षा समस्या: अगर सर्वर को हैक कर लिया जाता है, तो भी सर्वर डाउन हो सकता है।
सर्वर प्रॉब्लम क्या होती है? (server me kya Problem hoti hai?)

सर्वर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है जो निम्नलिखित हैं:
- डेटा हानि (Data loss): सर्वर में स्टोर की हुई जानकारी या डेटा खराब होने से हानि हो सकती है। यह आपके खाते, सेवाएं या वेबसाइट में संचालन की समस्या पैदा कर सकती है।
- संसाधनों की कमी (Resource constraints): जब बहुत से user सर्वर को एक साथ उपयोग करते हैं तो उस टाइम resources की कमी हो सकती है जैसे: कि Central processing unit (CPU), RAM और network bandwidth। ये सर्वर की परफॉर्मेंस को धीमा कर सकता है।
- सुरक्षा की समस्याएं (security problems): हालांकि सर्वर को ऐसी जगह पर लगाया जाता है जहां पर कोई सिक्योरिटी की प्रॉब्लम न हो लेकिन फिर भी hacker द्वारा सर्वर तक पहुंचाने के लिए इसे सिक्योर रखा जाता है लेकिन hacker नकली वेबसाइट या वायरस बनाकर सर्वर को हैक कर लेते हैं।
- नेटवर्क समस्याएं (Network Problems): सर्वर को जहां भी इंस्टॉल किया जाता है वहां पर 24/7 नेटवर्क available रहता है लेकिन फिर भी कभी-कभी नेटवर्क ना होने पर सर्वर डाउन हो जाता है।
सर्वर कितने प्रकार के होते हैं? (server kitne parkar ke hote hai?)
सर्वर के कई प्रकार हो सकते हैं जो निम्नलिखित हैं:
- वेब सर्वर – ये सर्वर वेबसाइट या अन्य वेब एप्लिकेशन को होस्ट करते हैं।
- डेटाबेस सर्वर – ये सर्वर डेटाबेस सिस्टम को होस्ट करते हैं जो डेटा को संग्रहित करते हैं और उपलब्ध कराते हैं जब कोई उनसे अनुरोध करता है।
- मेल सर्वर – ये सर्वर ईमेल सिस्टम को होस्ट करते हैं और ईमेल मैसेज को संग्रहित करते हैं।
- फ़ाइल सर्वर – ये सर्वर फ़ाइल शेयरिंग सिस्टम को होस्ट करते हैं, जिससे उपयोगकर्ता फ़ाइलों को साझा कर सकते हैं।
- गेम सर्वर – ये सर्वर ऑनलाइन गेम को होस्ट करते हैं और खिलाड़ियों को एक दूसरे से जुड़ने देते हैं।
- एप्लिकेशन सर्वर – ये सर्वर एक specific application को होस्ट करते हैं।
Read More……
ट्रांसमीटर क्या होता है और कैसे काम करता है?
वायरलेस चार्जिंग क्या होता है? यह कैसे काम करता है?
अंतिम शब्द
दोस्तों मुझे उम्मीद है की आप को इस आर्टिकल आप के सवालो का जवाब मिल गया होगा और आप ने सर्वर होता क्या है ये डाउन क्यों होता है? (server kya hota hai ye kaam kaise karta hai?) के बारे में सही तरीके से जान लिया होगा अगर आपका कोई सुझाव है तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
irc सर्वर क्या है?
IRC (Internet Relay Chat) सर्वर एक ऑनलाइन चैट सिस्टम है।
फाइल सर्वर क्या है?
फाइल सर्वर एक कम्प्यूटर नेटवर्क में एक सेट या समूह के लिए एक सेंट्रल स्टोरेज संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
सर्वर का मतलब क्या होता है?
सर्वर का मतलब ये एक कंप्यूटर होता है जो किसी सर्वर ऑपरेटिंग सिस्टम को चालू रखता है।
दुनिया में कितने सर्वर हैं?
2009 के अनुसार दुनिया में कुल सर्वरों की संख्या 44 मिलियन है।
सबसे बड़ा सर्वर किसके पास है?
दुनिया का सबसे बड़ा सर्वर चीन में स्थित जो 10,763,910 वर्ग फीट में फैला है।
11 thoughts on “सर्वर होता क्या है ये डाउन क्यों होता है? | server kya hota hai ye kaam kaise karta hai”